Carnegie Endowment for International PeaceCarnegie Endowment for International Peace
  • दान करें

विशेषज्ञ

अनिरुद्ध बर्मन

अनिरुद्ध बर्मन avatar

एसोसिएट रिसर्च डायरेक्टर और फेलो, कार्नेगी इंडिया

English
Link Copied
अनिरुद्ध बर्मन avatar

के बारे में


अनिरुद्ध बर्मन कार्नेगी इंडिया में एसोसिएट रिसर्च डायरेक्टर और फेलो हैं। वो सार्वजनिक संस्थानों, सार्वजनिक प्रशासन, प्रशासनिक और नियामक राज्य और सरकारी क्षमता से संबंधित प्रमुख मुद्दों पर काम करते हैं। उन्होंने फाइनेंशियल रेगुलेशन और रेगुलेटरी गवर्नेंस पर भी बड़े पैमाने पर काम किया है।

भारत में संसदीय पर्यवेक्षण, आवाजाही और निवास की स्वतंत्रता, भारत में स्वतंत्र रेगुलेटरों की जवाबदेही, एक रेगुलेटेड प्रोफेशन के तौर पर इन्सॉल्वेंसी प्रोफेशनल के डिज़ाइन, और सूचना के अधिकार से जुड़े उनके कई लेख प्रकाशित हो चुके हैं।

बर्मन के वर्तमान शोध का फोकस संपत्ति के अधिकारों और भूमि बाज़ारों पर है, खास तौर पर भूमि अधिकारों और भूमि स्वामित्व को प्रभावित करने वाले रेगुलेटरी ढांचे, पट्टा सुरक्षा और भूमि लेनदेन के बीच संबंध, और भारत में भूमि बाज़ारों में सरकारी प्रशासनिक मुद्दों पर। इसके अलावा, बर्मन भारत में प्रशासनिक कामकाज के अध्ययन पर भी फोकस करते हैं।

कार्नेगी इंडिया में शामिल होने से पहले, बर्मन नई दिल्ली में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक फाइनेंस एंड पॉलिसी के साथ कानूनी सलाहकार के तौर पर जुड़े थे जहां उन्होंने भारत में भूमि स्वामित्व सुधार, भूमि अभिलेखों के रखरखाव में सरकारी क्षमता से जुड़े मुद्दों, और वित्तीय और रेगुलेटरी सुधार से जुड़े अनुसंधान पर काम किया। इसके अलावा, अन्य प्रमुख जिम्मेदारियों के बीच, उन्होंने इन्सॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी एक्ट ऑफ 2016 का मसौदा तैयार करने में मदद की, जहां उनका फोकस रेगुलेटरी गवर्नेंस, और मार्केट इंफ्रास्ट्रक्चर के रेगुलेशन पर था।

अतीत में, उन्होंने नई दिल्ली में सेंटर फॉर पॉलिसी रिसर्च, मुंबई में अमरचंद मंगलदास, और नई दिल्ली में पीआरएस लेजिस्लेटिव रिसर्च के लिए काम किया है। उन्होंने 2012 में हार्वर्ड लॉ स्कूल से मास्टर्स इन लॉ की डिग्री हासिल की।


संबद्धता

  • South Asia

विशेषज्ञता के क्षेत्र

Domestic PoliticsEconomyTechnologyIndia

शिक्षा

बी.ए.  एल.एल.बी.(ऑनर्स), दि नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ ज्युरिडिकल साइंस, कोलकाता, एलएलएम, हार्वर्ड लॉ स्कूल, हार्वर्ड यूनिवर्सिटी

भाषाएं

Bengali, English, Hindi

Carnegie Endowment for International Peace
0